
श्री अरविंद महिला कॉलेज में चला महिला जागरूकता अभियान।
जोश भारत न्यूज|बिहार
पटना। दिनांक:12 सितंबर 25 को 12:00 बजे कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें किशोरियों एवं महिलाओं को महिला केंद्रित अधिनियमों और योजनाओं तथा सुरक्षा, स्वास्थ्य, पॉश एक्ट एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने कहा कि जानकारी और जागरूकता ही सुरक्षित जीवन के लिए अनिवार्य है। इसके साथ ही यूनिसेफ और बिहार सरकार के प्रतिनिधि एक्सपर्ट्स SMC डॉ. रुबीना प्रवीण, DSP श्री धीरेन्द्र, डॉ. सुमित सौरभ, अंकिता कश्यप, श्री दूधेश्वर, सुश्री प्रतिमा सिंह आदि ने छात्राओं से विषय संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
बकौल छात्राएं यह सत्र काफी महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक रहा और उनके दैनंदिन जीवन से जुड़े बहुत से प्रश्नों का हल मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभाग की डॉ. प्रिया ने किया।
0 Response to "श्री अरविंद महिला कॉलेज में चला महिला जागरूकता अभियान।"
एक टिप्पणी भेजें